करौली जिले के पांचना बांध से 20 साल बाद सोमवार को पानी छोड़ा गया। जल संसाधन व सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बांध के गेट खोले। बांध के 3 गेट खोलकर गंभीरी नदी में पानी की निकासी शुरू की गई। इसके साथ ही बांध से जुड़ा पानी निकासी का 20 साल पुराना विवाद भी खत्म हो गया। सोमवार को ही गुडला पांचना लिफ्ट में भी पानी छोड़ने की शुरुआत की गई। इस तरह पांचना बांध से एक साथ 3 क्षेत्रों में पानी की निकासी शुरू की गई। इससे पहले बांध से पानी निकासी के लिए 2 नई लिफ्ट परियोजनाओं और गुड़ला लिफ्ट परियोजना की पीडीएन सिस्टम रिमॉडलिंग का शिलान्यास भी किया गया। इन परियोजनाओं पर 61 लाख रुपए की लागत आएगी। यह समारोह पहाड़ी गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। 30 जून को जयपुर के शिक्षा संकुल में सरकार के तीन मंत्रियों और दोनों पक्षों के किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों ने सहमति के बाद 6 जुलाई से पानी खोलने को कहा गया था। पांचना बांध से जुड़े PHOTOS …………. यह खबर भी पढ़ें... 20 साल पुराने पांचना-बांध जल विवाद पर बनी सहमति:जयपुर में किरोड़ी समेत 3 मंत्रियों ने दोनों पक्षों से की वार्ता, 6 जुलाई तक खुलेगा पानी पांचना-बांध विवाद पर हाईकोर्ट नाराज, कहा-पानी क्यों नहीं दे रहे:15 दिन का दिया समय; कलेक्टर को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा पांचना डैम पर किरोड़ी की चेतावनी, सीएम को लिखी चिट्ठी:बोले-नहरों में तुरंत पानी छुड़वाएं, नहीं तो मुझे मजबूरन कुछ कदम उठाना पड़ेगा दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक लगातार तीसरे दिन किया जाम:पटरी पर महिलाओं का डांस, 200 ट्रैक्टर-JCB के साथ पहुंचे किसान दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर आए किसान:डेढ़ घंटे तक फाटक को बंद नहीं होने दिया, पुलिस-प्रशासनिक अफसर पहुंचे