करौली में 68वां पुलिस शहीद दिवस रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया। एसपी लोकेश सोनवाल, एएसपी रामकुमार कस्वां, सुनील, संतराम, डॉ कमल राम, डीएसपी किशोर भदोरिया सुरेश समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जवानों ने तीन चक्र हवाई फायर कर उनके बलिदान को याद किया। एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि यह दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले जवानों की याद में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश की सेवा में शहीद हुए 154 वीर जवानों के नाम पढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसपी लोकेश सोनवाल और एएसपी रामकुमार कस्वां समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया। पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया गया।