करौली के सपोटरा उपखंड में कालीसिल बांध की नहरों की सफाई और पानी छोड़ने में देरी से किसान परेशान हैं। रबी की फसल बुवाई का समय शुरू हो गया है, लेकिन पानी नहीं आने से बुवाई रुकी हुई है। किसानों को डर है कि समय पर पानी नहीं मिला तो फसल उत्पादन पर असर पड़ेगा। कालीसिल बांध की नहरों से 34 गांवों की करीब 4,900 हेक्टेयर जमीन सिंची जाती है, जिससे 3,200 किसानों को फायदा मिलता है। किसानों का आरोप है कि सफाई सिर्फ औपचारिकता है और कई जगह अब भी गंदगी व घास जमा है। किसानों ने उपखंड अधिकारी अनूप सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द पानी छोड़ने और सफाई की मांग की। सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता भरत सिंह मीणा ने बताया कि अमरगढ़, मुख्य, नारौली डांग व जोड़ली माइनर पर सफाई शुरू हो गई है। विभाग पर्याप्त पानी देने की कोशिश कर रहा है।