चूरू | आपात परिस्थितियों पर प्रभावी नियंत्रण और विभिन्न विभागों के रिस्पॉन्स टाइम परीक्षण के लिए सोमवार शाम को जिला मुख्यालय पर मॉक एक्सरसाइज होगी। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि इसका उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं, विभागों व संबंधित स्टेकहोल्डर्स के रिस्पांस टाइम का परीक्षण करना और आपात परिस्थितियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। शाम को ब्लैकआउट का भी अभ्यास किया जाना प्रस्तावित है। सांडवा | क्षेत्र के युवा क्रिकेटर कार्तिक छाजेड़ ने मुंबई में होने वाले चार दिवसीय अंडर-4 कैंप के लिए क्वालीफाई किया है। अब कार्तिक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में शिविर में भाग लेगा। व्याख्याता जुगल प्रजापति ने बताया कि कार्तिक लगातार मेहनत कर रहा है। उसे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच व द्रोणाचार्य अवॉर्डी दिनेश का मार्गदर्शन मिल रहा है। चूरू | प्रतिभा नगर स्थित बद्रीनारायण मंदिर में सोमवार को अक्षय तृतीया महोत्सव मनाया जाएगा। पं. पंकज पुजारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुबह 4.15 बजे विशेष मंगला आरती होगी। इस दौरान मंदिर की विशेष सजावट की जाएगी तथा भगवान बद्रीनारायण का विशेष शृंगार किया जाएगा।