बूंदी करवर पंचायत के अरियाली गांव में स्थित श्री कृष्ण बालादेव गौशाला का पशु चिकित्सा अधिकारियों और कार्मिकों ने निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर लगभग 500 नर और मादा गोवंश का भौतिक सत्यापन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारियों ने गौशाला में गोवंश के चारे-पानी की व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, गोवंश के रहने के यार्डों और चारा भंडारण का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने समिति सदस्यों और कार्मिकों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा आहार संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण दल में नैनवा से वेटरनरी डॉक्टर नूपुर चंदेल, समिधि से नरेंद्र वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, पशुधन निरीक्षक कल्पना कुमारी, विनोद नागर और सुरेश नागर शामिल थे। इस अवसर पर गौशाला समिति के अध्यक्ष रामबिलास नागर, रामदेव सैनी, संचालन समिति से जुड़े अन्य सदस्य और ग्रामीण भी मौजूद रहे। कटेट : आरेन रशीद (करवर)