केकड़ी में शनिवार को विश्व नमोकार महामंत्र दिवस 2.0 की प्रभावना के लिए नमोकार महामंत्र कलश रथ यात्रा निकाली गई। ये आयोजन आर्यिका गुरु मां विनत माताजी ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुआ। रथ यात्रा का शुभारंभ श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बोहरा कॉलोनी से हुआ। इसमें सकल जैन समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा ने गाजे-बाजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने मार्ग में नमोकार महामंत्र का जाप किया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक बना। इस अवसर पर विनोद जैन ने बताया कि नमोकार महामंत्र का जाप जीवन में शांति, सद्भावना और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में जीतो चैप्टर अजमेर के सदस्य विनय नाहटा, जेटीआर अक्षय बाला कोठारी, जेटीआर नेमीनाथ मंदिर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सुरेंद्र जैन, महिला मंडल अध्यक्ष विद्या जैन, ऋषभ देव मंदिर के अध्यक्ष महावीर जैन, अमर चंद जैन, नरेंद्र कोठारी, नवीन जैन, सुमित लोढ़ा, रमेश जैन, बिमल कोठारी सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सहयोग दिया।