बाड़मेर | बाड़मेर की वीणा भजन गायिका केलम दरिया को कबीर कोहिनूर राष्ट्रीय सम्मान मिला। सम्मान पारंपरिक लोक भजनों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान राजस्थान के नागौर जिले के अखिल भारतीय कबीर मठ बड़ी खाटू में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव 2026 में दिया गया। भजन गायक शेराराम लीलावत ने बताया कि सम्मान समारोह में श्री मठ काशी से महंत राघवदास महाराज मौजूद रहे। भारत भूषण डॉ. नानक दास महाराज व भामाशाह मेघराज सिंह पहुंचे। रॉयल स्पेन निवासी अभिनेत्री व फिल्म निर्देशक सिल्विया डेला रोजा सांजो भी मौजूद रही। वहीं पद्मश्री कालूराम बामनिया, पद्मश्री भूपेंद्र कुमार, पद्मश्री हिम्मताराम भांभू, नरसिंह बाकोलिया मौजूद रहे।