केंद्रीय विद्यालय बूंदी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा प्रथम के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए'विद्या प्रवेश' (प्रवेशोत्सव) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल यू. एस. विजय ने किया। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आंचल गुप्ता ने सभी बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद विद्यार्थियों को विद्यालय की कक्षाओं और परिसर का भ्रमण कराया गया। इसका उद्देश्य उन्हें नए वातावरण से परिचित कराना था।