खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में आज खैरथल की अग्रवाल धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव न कराए जाने के विरोध में चलाए जा रहे "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान को और मजबूती प्रदान करना था। इसमें पूरे जिले में संगठन सृजन अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। मजबूत ढांचा स्थापित करने पर दिया जोर बैठक में जमीनी स्तर पर कांग्रेस का मजबूत ढांचा स्थापित करने पर जोर दिया गया। इसके तहत, नगर निकायों में वार्ड अध्यक्षों और ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने इस कार्य के लिए मंडलवार प्रभारी नियुक्त किए हैं। वार्ड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष की होगी नियुक्ति ये प्रभारी संबंधित मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर प्रत्येक वार्ड और ग्राम पंचायत में सक्रिय तथा प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की पहचान करेंगे। उनकी सहमति और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर ही वार्ड अध्यक्षों और पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि संगठन को नीचे से ऊपर तक मजबूत करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, "मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रत्येक वार्ड और ग्राम पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें संगठन में जिम्मेदारी निभाने का अवसर देंगे। हमारा लक्ष्य हर बूथ और हर गांव में कांग्रेस का मजबूत और सक्रिय ढांचा खड़ा करना है।" कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विजेंद्र चौहान, बाबूलाल यादव, जयप्रकाश हेडऊ, सतीश यादव, खैरथल नगरपरिषद नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी, विनोद कुमारी प्रधान, शकील अहमद, जसवंत सिंह यादव, उस्मान खान, अशोक पटेल, यश अग्रवाल, हरिओम यादव, प्रभु दयाल चौधरी, केशु गुर्जर, मुनीराम गुर्जर, फतेह मोहम्मद, मेहरुद्दीन खान, कपिल शर्मा, रामनिवास प्रजापत, नारायण दास, चांदनी, दौलत नागर, अर्जुन ठाकुर, संदीप अग्रवाल, इस्माइल खान, बक्सनंद भारती, शकील अहमद बागोर, एडवोकेट खुर्शीद खान, अमीर सिंह यादव, निक्की देवी प्रजापत, रुपेश यादव, हर्षवर्धन खेरिया और सुंदर पटेल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।