बारां| खंडेलवाल महिला मंडल की ओर से शहर में प्याऊ लगवाई गई। मंडल की अध्यक्षा गीता खंडेलवाल ने बताया कि यह प्याऊ मेला मैदान स्थित उषा तोडवाल की दुकान पर लगाई गई है। महिला मंडल सचिव शिमला सेठी, सुधा रावत, शारदा सिरोया, सीमा खंडेलवाल, सरिता खंडेलवाल, मनोरमा सोखिया उपस्थित थी। यह प्याऊ आगामी दो माह तक सुचारु रूप से संचालित की जाएगी।