भीलवाड़ा | श्री शिव मंडल खटीक समाज सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में 13वें सामूहिक विवाह सम्मेलन देवउठनी एकादशी को होगा। चांदकरण खोईवाल की अध्यक्षता एवं समिति अध्यक्ष बंशीलाल पटेल के नेतृत्व में बैठक हुई। मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष रमेश चंद्र खोईवाल एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम डीडवानिया जीपी के साथ ओमप्रकाश चावला उपस्थित रहे। हजारी सोलंकी, श्याम खींची, शंकर लाल खींची मौजूद रहे।