खाटूश्यामजी में एक महिला की सोने की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है। महिला अपने परिवार के साथ हरियाणा से बाबा के दर्शन करने आई थी। परिवार के लोगों ने चेन तोड़ने वाली पांच महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। देखिए, चेन तोड़ महिला गिरोह की PHOTOS दुकान में लगे सीसीटीवी से पहचान के बाद पकड़ा हरियाणा के सिरसा के रहने वाले नीरज रोहिल्ला ने बताया कि वह अपने परिवार के 7 सदस्यों के साथ 19 अप्रैल को खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग श्याम कुंड की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सुबह 9:24 के करीब 5 महिलाओं के एक गिरोह ने आकर मां के गले से सोने की चेन तोड़ दी। चेन का वजन करीब 10.100 ग्राम था। नीरज ने बताया कि भाई के साथ मिलकर आस-पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। फुटेज में महिलाएं चेन तोड़ते नजर आ रही है। करीब एक घंटे बाद लुटेरी महिलाएं वापस उसी जगह पर आई , मां की सोने की चेन तोड़ी थी। तब फुटेज के आधार पर दुकानवाले ने हमें फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर जाकर होमगार्ड के जवानों की मदद से महिलाओं को पुलिस के हवाले किया। रविवार या मेले में ज्यादा एक्टिव रहता गिरोह बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले भी इन महिलाओं को हिरासत में लिया गया था लेकिन पुख्ता सबूत नहीं होने और मुकदमा न होने पर इन्हें छोड़ना पड़ा था। खाटूश्यामजी में सोने की चेन तोड़ने वाला यह गिरोह पिछले करीब दो साल से एक्टिव है। गिरोह रविवार और भीड़भाड़ वाले दिनों में इस तरह की वारदात करता है। काफी बार पुलिस गिरोह से जुड़े लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। मामले में SHO पवन कुमार चौबे का कहना है कि हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ जारी है। इस तरह की घटनाओं से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें... खाटूश्यामजी में महिलाओं को घेरकर चेन तोड़ रही गैंग, VIDEO:झुंड बनाकर घेरते हैं, फिर गिरोह में शामिल महिलाएं चेन तोड़ लेती हैं सीकर के खाटूश्यामजी में एक गैंग सक्रिय है, जो भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन तोड़ रही है। इस गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं। रविवार को भीड़ के बीच तीन महिलाओं की चेन तोड़ ली गई। घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। इनमें महिलाएं चेन तोड़ती नजर आ रही है। महिलाओं के साथ कुछ युवक भी शामिल है, जो कुछ ही सेकेंड में वारदात करके वहां से फरार हो जाते हैं।(पूरी खबर पढ़ें) खाटू्श्यामजी में भक्तों को लूटती हैं महिलाएं:बाप-बेटा और बहू गैंग में शामिल, 2 पति-पत्नी समेत 18 लोग गिरफ्तार सीकर के खाटूश्यामजी में पुलिस ने चोरों के ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जिसमें बाप-बेटा और बहू शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह के 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पति-पत्नी और रिश्तेदार भी शामिल हैं।(पूरी खबर पढ़ें)