अजमेर में कंप्रेसर मशीन में विस्फोट होने से युवक की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि युवक का दाहिना हाथ कट कर अलग हो गया और दुकान (खोखे) पर रखा सामान कई दूर तक फैल गया। घटना जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर तोलामाल गांव पर होटल सहयोग के पास पंचर की दुकान (खोखे) पर बुधवार सवेरे करीब 9ः30 बजे की है। युवक की पहचान अशोक उर्फ कालू भाट (28) निवासी डीडवाडा के रूप में हुई है। पहले देखें हादसे के बाद के PHOTOS कंप्रेसर मशीन का वॉल्व बंद करते समय हुआ विस्फोट किशनगढ़ थानाधिकारी नरपतराम बाना ने बताया- हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक अशोक ने दुकान पर पहुंचकर साफ-सफाई की और कंप्रेसर चालू किया था। इसके बाद किसी ट्रक का छोटा-मोटा काम कर रहा था। इस दौरान जैसे ही कंप्रेसर मशीन का वॉल्व बंद करने पहुंचा तो अचानक विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ट्रक ड्राइवर सद्दाम ने बताया- वो ट्रक लेकर जयपुर से अजमेर की तरफ जा रहा था। किशनगढ़ से आगे तोलामाल के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका था। करीब साढ़े 9 बजे की बात है, चाय पी ही रहा था कि तेज विस्फोट की आवाज सुनाई दी। युवक लहूलुहान था और हाथ कटकर अलग हुआ तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा हाईवे किनारे पंचर की दुकान में रखी कंप्रेसर मशीन क्षतिग्रस्त हो रखी थी और दुकान (खोखे) का सामान दूर-दूर तक बिखरा हुआ था। नजदीक गए तो युवक लहुलूहान हालत में पड़ा था और उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया था। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।