जयपुर में सफाई सेवा मैराथन 2026 के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्वच्छता सिपाहियों को नगर निगम मुख्यालय में सम्मानित किया गया। नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सफाई सेवा मैराथन नगर निगम की ओर से जयपुर में 18 अप्रैल को आयोजित किया गया था। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने कहा- जयपुर ने स्वच्छता क्षेत्र में प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसे देश के अन्य शहर भी अपनाकर स्वच्छता को जन आंदोलन बना सकते हैं। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली बनाना होगा। अगर समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो तो शहर ही नहीं, बल्कि देश को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। ऐसे चलाया गया था सफाई अभियान, देखें PHOTOS… प्रोत्साहन राशि भी दी गई कार्यक्रम में CSI श्रेणी के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मानसरोवर जोन के ताराचंद जांगिड़ ने पहला स्थान हासिल किया। मुरलीपुरा जोन की नीलम शर्मा दूसरा स्थान पर रहीं, जबकि झालाना जोन के प्रेम सिंह देवड़ा को तीसरा स्थान मिला। सभी विजेताओं को उनके अच्छे काम और स्वच्छता के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान राजस्थान सोलर एसोसिएशन के सीईओ नितिन अग्रवाल द्वारा विजेताओं को सीएसआर के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि भी दी गई। समान समारोह को संबोधित करते हुए नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने सभी सफाई कर्मियों, अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सफाई सेवा मैराथन की सफलता सभी के सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सहयोग का परिणाम है। सफाई कर्मियों की मेहनत और जनता के सहयोग से ही यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले पाया है। उन्होंने कहा- आने वाले समय में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ स्वच्छता अभियान को लगातार जारी रखना होगा। शहर को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सफाई सेवा मैराथन 2026 ने जयपुर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सफाई कर्मियों के योगदान को भी नई पहचान दी है। अभियान अब केवल प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि जनभागीदारी का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आया है। यह खबर भी पढ़ें... जयपुर में 1-दिन में 6000 टन कचरा उठाकर रिकॉर्ड बनाया:निगम कमिश्नर ने 200KM घूमकर निरीक्षण किया, 15KM पैदल चले; खुद ने कूड़ा उठाया जयपुर को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाने के लिए 18 अप्रैल को नगर निगम ने अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान 'सफाई सेवा मैराथन-2026' चलाया। इसके तहत एक ही दिन में 6000 टन कचरा उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। जयपुर में हर दिन 2000 टन कचरा उठता है। शहर के 150 वार्डों में सुबह 7 बजे से चले अभियान में 9 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे। करीब 1500 वाहनों के जरिए 7000 ट्रिप्स में कचरे का निस्तारण किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)