कोटा के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र में बकरा चोरी करने में असफल रहे बदमाशों ने मकान मालिक पर फायरिंग कर दी। मकान मालिक ने भी हिम्मत दिखाई और दोनों बदमाशों को दबोच लिया लेकिन एक बदमाशसिर पर पत्थर से हमला कर भाग गया। दूसरे बदमाश को पुलिस के हवाले किया गया। घटना रविवार रात साढ़े 12 बजे के आस-पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। बकरा चुराने की कोशिश का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। देखें, घटना से जुड़ी PHOTOS बदमाशों ने की फायरिंग, पत्थर फेंके पीड़ित शाबाज ने बताया कि उनके मकान के कमरे में 20 बकरा-बकरी बंधे हुए हैं। रविवार रात एक कार और बाइक पर कुल 5 बदमाश आए। तीन बदमाश कमरे के पास पहुंचे और ताला तोड़ने की कोशिश की। मकान में सेंसर वाला सीसीटीवी कैमरा लगा है। जैसे ही सेंसर का नोटिफिकेशन मिला। मैं तुरंत बाहर निकाला,आवाज होने पर बदमाश भागे। मैं,मेरा जर्मन शेफर्ड कुत्ता और मेरा भाई,तीनों ने बदमाशों का पीछा किया। हनमे दो बदमाशों को पकड़ लिया। उसी समय एक बदमाश ने फायरिंग की और एक बदमाश ने पत्थर फेंका, जो मेरे सिर पर जाकर लगा। इसका फायदा उठाकर एक बदमाश मेरे चंगुल से छूट गया। जबकि दूसरे को मैंने पकड़े रखा। वहीं दूसरे बदमाश ने दो राउंड फायर किया। पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को पकड़ा। पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। पीड़ित ने बताया कि 7 दिन पहले भी उनके घर से बकरा चोरी हुआ था, जिसके बाद घर में सीसीटीवी कैमरा लगाया।