कोटा में ‘भास्कर समाधान’ से लोगों को उनकी लंबित समस्याओं के समाधान मिल रहे हैं। इससे लोगों का भरोसा इस जनमंच पर कायम है। अधिकारी भी इस मंच के जरिये शहर की उन समस्याओं से रुबरु हो रहे हैं जो अब तक सामने नहीं आ पाई थीं। संबंधित विभाग उन समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान भी करवा रहे हैं। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… तलवंडी: घर के बाहर तीन दिन से पड़ा मलबा कोटा शहर के कैलाश मार्ग, सेक्टर–4, तलवंडी से सजर कंवर ने घर के बाहर मलबा पड़ा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि बीते तीन–चार दिनों से उनके घर के बाहर नाली का मलबा और पत्थर पड़े हुए हैं। कई बार सफाई कर्मचारी और जमादार को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी इसे हटा नहीं रहा है। बोरखेड़ा: दो महीने से बंद पड़ी है रोड लाइट 'भास्कर समाधान' पर बोरखेड़ा कैनाल रोड पर पार्वती रेजिडेंसी से आमिर जैद ने बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि ये रोड लाइट बीते दो महीने से बंद पड़ी है। पेड़ों की शाखाएं उलझने से इसमें खराबी आ गई है। इस समस्या का समाधान करवाएं। अंधेरे के कारण आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नयापुरा: सड़क तक लगाया सामान, अतिक्रमण बना समस्या शहर की एसीबी स्ट्रीट, प्रोफेसर्स कॉलोनी, नयापुरा से नरेश जैन ने दुकानदारों द्वारा रोड पर सामान रखकर अतिक्रमण करने की शिकायत भेजी है। उन्होंने लिखा है कि पहले से जाम का दबाव झेल रही सड़कों पर त्योहारी सीजन में दुकानदारों ने सड़क पर सामान रखकर इसे और भी संकरा कर दिया है। इस अतिक्रमण पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। नयापुरा: लाइटिंग बंद होने से बदरंग हुआ स्मारक 'भास्कर समाधान' पर छत्र विलास गार्डन, नयापुरा से अर्जुन कुमावत ने स्मारकों के इर्द–गिर्द सौंदर्यीकरण के लिए की गई लाइटिंग के बंद होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जेडीबी कॉलेज के सामने देश के तीन महापुरुषाें की प्रतिमा लगाई हुई हैं। लेकिन कई महीनों से इनके चारों ओर लगी फैंसी लाइट्स बंद हैं। इससे तीनों स्टेच्यू लंबे समय से अंधेरे में डूबे रहते हैं। इससे शहर के स्मारकों का सोंदर्य भी प्रभवित हो रहा है। इस समस्या का समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… बोरखेड़ा: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन 'भास्कर समाधान' पर एनकेएस पुरम, चित्रेश नगर, बोरखेड़ा से हेमंत मीणा ने ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि समृद्धि बी ब्लॉक में लगे ट्रांसफॉर्मर के आसपास काफी झाड़ियां हैं। इनमें सांप बिच्छू जैसे जहरीले जीव भी पल रहे हैं। शाूर्ट सर्किट का खतरा भी बना रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने सफाई करवाकर समस्य का समाधान कर दिया है। शिकायतकर्ता ने खुद जानकारी दी है। महावीर नगर: पार्षद कुलदीप मेहरा बने 'पब्लिक के स्टार' महावीर नगर के केशवपुरा के बसंत विहार रोड से कुसुम लता ने पानी की पाइपलाइन फूटी होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि जेसीबी ने मरम्मत के कार्य के दौरान यहां की पाइप लाइन तोड़ दी थी। बीते 6–7 दिन से यहां पानी लगातार बह रहा है। ठेकेदार ने फूटी पाइपलाइन पर ट्यूब बांधकर इतिश्री कर ली है। समस्या पोस्ट होने के बाद स्थानीय पार्षद कुलदीप मेहरा ने इसका समाधान करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित