कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पब्लिक की समस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने की पुरजोर आवाज और एक सशक्त जनमंच बन गया है। शहर के अलग–अलग वार्ड और गली–कूचों से आ रही रियल टाइम समस्याओं के समाधान करवाने के लिए अधिकारी औ जन प्रतिनिधी भी लगातार सक्रिय हैं। नतीजा शहर में सकारात्मक बदलाव और विकास भी नजर आ रहा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… दादाबाड़ी: उद्घाटन होते ही भूल गए साफ–सफाई कोटा। 'भास्कर समाधान' पर रावतभाटा रोड, आधारशिला चौक, दादाबाड़ी से मोहम्मद इरफान ने पब्लिक टॉयलेट की गंदगी और सुविधाओं की कमी पर ध्यान दिलाते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि चंबल गार्डन, मेन रोड, मछली घर के सामने बने सुलभ शौचालय में बहुत गंदगी है। नल, पाइप और वॉश बेसिन टूटे हुए हैं। सफाई बिल्कुल भी नहीं होती जबकि यह दशहरे मैदान से लेकर आरएसी गेट तक एकमात्र पब्लिक टॉयलेट है। अभी कुछ समय पहले ही शुरू हुए इस शौचालय की दुर्गति देखकर लगता ही नहीं कि इसका हाल ही उद्घाटन किया गया था। निगम से अपील है कि इस पर ध्यान दें। विज्ञान नगर: टूटे नालियों के कवर, लोग हो रहे चोटिल कोटा। वार्ड 61 से अब्दुल रज्जाक ने नाली के टूटे कवर और उससे हो रही परेशनी की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने बताया कि विज्ञान नगर के हनुमान मंदिर के पीछे, कुलदीप किराणा स्टोर के पास नाली का ढक्कन टूटा हुआ है। इससे छोटे वाहनों और दोपहिया वाहनों को निकलने में बहुत परेशानी होती है। कई बार स्कूली बच्चे भी इसमें गिर चुके हैं। संबंधित विभाग से अपील है कि इन नालियों का कवर ठीक करवाकर स्थानीय लोगों को राहते दें। अभी लोग बहुत परेशान हो रहे हैं लेकिन निगम सुध नहीं ले रहा है। सुभाष विहार: रोड लाइट्स नहीं, अंधेरे से हो रही असुविधा कोटा। 'भास्कर समाधान' पर अनंतपुरा के सुभाष विहार से रहमतुल्लाह कुरैशी ने रोड लाइट न होने की समस्या पोसट की है। उन्होंने बताया कि हमारे मोहल्ले अमीर कॉलोनी के सुदर्शन कोचिंग क्लासेज के सामने और सईद भाई पेंटर वाली गली में रोड लाइट्स नहीं है। सघन आबादी वाले इलाके में इस वजह से काफी अंधेरा रहता है। वहीं कुछ खम्भो पर दो लाइट लगाने की जरूरत है ताकि सड़क श्या गली के दोनों ओर रोशनी रहे। निगम एवं संबंधित विभाग से अनुरोध है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। स्वामी विवेकानंद नगर: नियमित नहीं होती सफाई, कचरा भी नहीं उठता कोटा। दीक्षा शर्मा ने स्वामी विवेकानंद नगर से नियमित साफ–सफाई न होने, कचरा न उठाने और हूपर के न आने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बालाजी मंदिर पार्क एरिया में न तो समय से कचरा उठाया जाता है न ही रोज सफाईकर्मी ही आते हैं। धूल–मिट्टी उड़कर घरों में आ रही है वहीं सड़क के किनारे लगे कचरे के ढेर देखकर लगता ही नहीं कि हम शहर में निगम की व्यवस्था में रह रहे हैं। इन अव्यवस्थाओं के चलते लोकल रेजिडेंट्स को बहुत परेशानी हो रही है। इन समस्याओं का समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… आरके पुरम: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन कोटा। 'भास्कर समाधान' पर आरके पुरम के सेक्टर–बी से शाहिद अली ने हवा में बिजली के तार के सहारे लटके मीटर की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि मेरे घर के बाहर लगा डिजिटल मीटर बोर्ड से निकलकर हवा में लटक गया है। रात को ही इसकी शिकायत केडीईएल को कर दी थी। लेकिन 24 घंटे बाद भी न तो मीटर ठीक किया गया है न ही केडीईएल का कोई कर्मचारी मौके पर आया है। समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद केडीईएल के कर्मचारियों ने इस समस्या का समाधान कर शिकायतकर्ता को राहत देने का काम किया है। केशवपुरा: पार्षद कुलदीप मेहरा बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा। वार्ड 95 के केशवपुरा से राम प्रसाद ने शिकायत की थी कि सेक्टर–4 में नालियों का निर्माण करने में घोर लापरवाही बरती जा रही है। यहां ठेकेदार न तो एंग से सीमेंट का इस्तेमाल कर रहा है न ही नालियों की मोटाई ठीक बना रहा है। इससे नालियों की गुणवत्ता तो खराब हो ही रही है अगली बरसात तक ये टिकेंगी इस पर भी संदेह है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 95 के पार्षद कुलदीप मेहरा ने मामले में हस्तक्षेप कर ठेकेदार को पाबंद किया और नालियों का स्टैंडर्ड के अनुसार बनाने की हिदायत दी है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित