कोटा में प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का काम कर रहे ‘भास्कर समाधान’ पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है। लोगों की भेजी समस्याओं के समाधान होने से प्रशासन और आमजन के बीच भी विश्वास बढ़ा है। शहर के अलग–अलग वार्डों में नालियों की सफाई, बिजली के उलझे तार और स्ट्रीट लाइट से जुड़े समाधान प्रमुख हैं। खराब स्ट्रीट लाइट्स का समाधान करवा कर वार्ड 81 के निवर्तमान पाषर्द सुरेन्द्र राठौर आज 'पब्लिक के स्टार' बने हैं। एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया… एक पोस्ट से मिला गंदगी से छुटकारा कोटा के रंगबाड़ी की कृष्णा नगर कॉलोनी से प्रियंका ने जाम नालियों की समस्या और सफाई न होने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि जैन मंदिर वाली गली के आखिर में घर के पास बने खाली प्लॉट में गंदगी, जलभराव और झाड़ियों के कारण संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जाम नालियों से निकासी नहीं होने के कारण समस्या और बढ़ गई है। मामला ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद वार्ड के जमादार ने सफाई करवा समाधान कर दिया। 24 घंटे में बिजली के उलझे तारों को हटाया भुवनेश गुप्ता ने तलवंडी सर्किल से जवाहर नगर लिंक रोड पर बिजली के उलझे तारों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि सड़क और चौराहे पर नीचे तक लटके झूलते ये तार मानसून में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इस सड़क से रोज हजारों लोग, स्कूली बच्चे गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने 24 घंटे में समस्या का समाधान कर दिया। पार्षद सुरेन्द्र राठौर बने 'पब्लिक के स्टार' कपिल कुमार ने रावतभाटा रोड, घोड़े बाबा सर्किल, गुमानपुरा से स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि स्ट्रीट लाइट खराब होने से उनकी गली में लंबे समय से अंधेरा छाया हुआ है। लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्टहोने के बाद वार्ड 81 के निवर्तमान पार्षद सुरेन्द्र राठौर ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों की मदद से खराब लाइट का समाधान कर स्थानीय लोगों को अंधेरे से राहत दिलाई है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान प्रक्रियाधीन हैं… 300 मीटर कच्चा रोड, बारिश में हो जाता बंद कोटा के मुकुन्दरा विहार से रोझड़ी की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क की समस्या अनिल शर्मा ने पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मुकुन्दरा विहार को जोड़ने वाले इस मुख्य सीसी रोड का 300 मीटर हिस्सा कच्चा ही पड़ा हुआ है। हल्की सी बारिश में भी यहां कीचड़ हो जाता है जिससे यह रास्ता बंद हो जाता है। कई बार बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। छोटी संकरी नालियां बनी परेशानी केशवपुरा सेक्टर 6 से विजेश नागर ने नालियों से जुड़ी समस्या शेयर की है। उन्होंने ‘भास्कर समाधान’ पर लिखा कि कॉलोनी में नालियां छोटी होने के कारण निकासी ठीक से न होने पाने के कारण नालियों में गंदा पानी भरा रहता है। इससे पानी वापस घरों में आ रहा है और दुर्गंध फैल रही है। ओवरफ्लो होकर पानी गलियों में भी भरने लगता है। अंधेरे में आने–जाने को मजबूर बीना सूर्यवंशी ने दादाबाड़ी से खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र रावतभाटा रोड, दुर्गानगर में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब है। लोग शाम होने पर अंधेरे में आने–जाने को मजबूर हैं। बरसात में जहरीले जीव–जंतुओं का भी खतरा रहता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से समाधान की अपील की है। जलकुम्भी से भरा चंबल घाट कोटा के किशोरपुरा एलिवेटेड रोड से भानु प्रिया द्विवेदी ने चंबल घाट पर जलकुम्भी और गंदगी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि चंबल नदी पर किशोरपुरा एलिवेटेड रोड के पूर्वोत्तर में बने चंबल घाट की सफाई नहीं होने से यहां जलकुम्भी से पूरा घाट भर गया है। पास की बकरा मंडी का वेस्टेज भी चंबल नदी में डाला जा रहा है। गंदगी के कारण निकास भी नहीं हो पा रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित