कोटा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने बच्चों के साथ पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कनवास थाना क्षेत्र में झालावाड़-कोटा नेशनल हाईवे- 52 पर बुधवार दोपहर 4.30 बजे हादसा हुआ। बाइक सवार ओकार भील (30) अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। बाइक पर दो बच्चे और एक रिश्तेदार भी बैठे थे। उन्हें भी चोट लगी है। पत्नी को लेने अमझार गांव जा रहा था दरा चौकी इंचार्ज ASI पथराम ने बताया कि ओकार मंडाना कस्बे के दमोदपुर गांव का रहने वाला था। वो मजदूरी करता था। कुछ दिन से उसकी पत्नी अपने पीहर अमझार गांव में थी। बुधवार को ओकर अपनी पत्नी को लेने बाइक से ससुराल जा रहा था। बाइक पर ओकार का 2 साल का बेटा, 4 साल की बेटी और उसका फूफा घनश्याम भी बैठा था। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर उन्होंने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 4 बजे दरा से पेट्रोल भराकर जैसे ही कनवास तिराहे पर पहुंचे। इस दौरान NH 52 पर झालावाड़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओकार की बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में ओकार के सिर और छाती में चोट लगी। वहीं दोनों बच्चे और रिश्तेदार भी घायल हुए। सभी को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मंडाना सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर हालत में ओकार को कोटा रैफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।