कोटा में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनका तुरंत निस्तारण करने के संकल्प के साथ 'भास्कर समाधान' लगातार जनता की आवाज बना हुआ है। इसी कड़ी में शहर के दो प्रमुख इलाकों से राहत की खबर आई हैं। बोहरा कॉलोनी, रामपुरा से में सालों से खाली प्लॉट में कचरा डालने की समस्या थी जो आखिरकार दूर हो गई। वहीं महावीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लंबे समय चोक नालियों की समस्या का भी वार्ड 55 के जमादार राहुल पंवार ने समाधान करवा दिया है, जिसके लिए उन्हें 'पब्लिक का स्टार' भी चुना गया है। हालांकि, शहर के कई अन्य इलाके अब भी बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी लोग झेल रहे हैं। गोरधनपुरा में लोग मंदिर के पास ही कचरा डाल रहे हैं, तो बजरंग नगर में बने नाले में मगरमच्छ और सांप जैसे जीवों के रिहायशी इलाके में आने की समस्या ने बच्चों के खेललने कूदने पर पाबंदी लगा दी है। कमोबेश ऐसा ही हाल गोवर्धनपुरा गांव में नालियों के ओवरफ्लो होने से परेशान गांव वालों का है तो लैंडमार्क सिटी रोड पर जगह–जगह उभर आए गड्‌ढे रोज हादसों को न्यौता दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इन गंभीर समस्याओं पर भी तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की है। प्लॉट का कचरा हुआ साफ कोटा की बोहरा कॉलोनी, कैथूनीपोल, रामपुरा से देव ने कचरा न उठाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि साईं बाबा मंदिर के सामने एक खाली भूखंड में आसपास लोग कचरा डालते हैं। लेकिन निगम नियमित कचरा नहीं उठा रहा है। इस पर एक्शन लेते हुए हैल्थ इंस्पेक्टर जोधराज झांझोट ने सफाई करवा दी है। राहुल पंवार बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोट के महावीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से रश्मि शुक्ला ने नालियों की साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सफाईकर्मी एरिया की नालियां साफ नहीं कर रहे जिससे सभी चोक पड़ी हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए वार्ड 55 के जमादार राहुल पंवार नालियों की सफाई करवा समस्या का समाधान कर दिया। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… गणेश मंदिर के पास ही डालते कचरा कोटा के गोरधनपुरा से लोकेश प्रजापति ने दैनिक भास्कर एप के 'भास्कर समाधान' पर कचरा खुले में डालने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि छबनी मेन रोड, रामचंद्रपुरा में गणेश मंदिर के पास एक खंडहर भवन है। लोग इसमें कचरा डाल रहे हैं। कचरे की गाड़ी भी यहीं खड़ी होती है जिससे मंदिर आने–जाने वालों को असुविधा होती है। खाली प्लॉट से सटे नाले से खतरा कोटा से संदीप ओझा ने बजरंग नगर से समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में एक खाली प्लॉट के पास नाला भरा हुआ है। मगरमच्छ, सांप जैसे खतरनाक जीव यहां आ जाते हैं। रेजिडेंशियल कॉलोनी में रह रहे बच्चों को इससे खतरा है। आए दिन ये जीव जंतु घरों में घुस आते हैं। प्लॉट मालिक भी यहां कभी नहीं आता है। ओवरफ्लो नालियों की परेशानी गोवर्धनपुरा गांव से शिवम सुमन नाम के छात्र ने कलेक्टर और जिले के जनप्रतिनिधियों से अपने गांव की समस्या के समाधान की अपील की है। भास्कर समाधान पर सुमन ने लिखा कि उनके गांव में नालियों की समस्या बहुत ज्यादा है। वार्ड 1 में आने के बवजूद सहां बीते 10–12 सालों से नालियां ही नहीं बनी हैं। कच्ची नालियों का पानी गलियों में जमा होता है। सड़क के गड्‌ढों से हादसों का खतरा रामानुज मेंशन रोड, कुनरी से हमीद ने सड़क की फोटो शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि पूरी लैंडमार्क सिटी में रोड की हालत बहुत खराब है। जगह जगह गड्‌ढे और सड़क टू्रअकर रोड़ी गिट्‌टी बिखरी हुई है। दो पहिया वाहन चालक इस पर स्लिप हो रहे हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 3.जयपुर में 'भास्कर समाधान' से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’