कोटा शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग लगातार भास्कर समाधान पर अपनी आवाज उठा रहे हैं। शिकायतों के बाद कई मामलों में संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कचरा संग्रहण और रोड लाइट जैसी समस्याओं का समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाई है। वहीं कई इलाकों में झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली और जाम नालियों जैसी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, जिनके समाधान की स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) आज के स्टार ऑफिसर : धर्मेंद्र कुमार आज के हमारे स्टार ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक बने हैं। अनंतपुरा रोड स्थित दबूकड़ा देव महाराज, गोविंदजी की ट्यूबवेल वाली गली निवासी प्रेम मेहता ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में कचरा गाड़ी घरों तक नहीं पहुंच रही थी। इसके कारण लोगों को कचरा खुले स्थानों पर डालना पड़ रहा था, जिससे गंदगी फैल रही थी। समस्या पोस्ट करने के बाद धर्मेंद्र कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू करवाई। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बहाल हुई और लोगों को राहत मिली। कचरा गाड़ी पहुंचने लगी, लोगों को मिली राहत अनंतपुरा रोड स्थित दबूकड़ा देव महाराज, गोविंदजी की ट्यूबवेल वाली गली निवासी प्रेम मेहता ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में कचरा गाड़ी घरों तक नहीं पहुंच रही थी। जिसके बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर क्षेत्र में कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू कराई, जिससे लोगों को राहत मिली। रोड लाइट हुई चालू, अंधेरे से मिली राहत अनंतपुरा रोड स्थित कृष्णा नगर, रंगबाड़ी निवासी चंद्र शेखर साहू ने मिकासा पब्लिक स्कूल के पास बंद रोड लाइट की समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने रोड लाइट दुरुस्त कर चालू कर दी। अब क्षेत्र में रात के समय पर्याप्त रोशनी होने से लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। सार्वजनिक स्थान पर कचरा डंप, गंदगी से लोग परेशान सकटपुरा क्षेत्र निवासी डॉ. मनमोहन शर्मा ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि नदी जाने वाले पुराने रास्ते की सीढ़ियों के पास सार्वजनिक स्थान पर कचरा डंप किया जा रहा है। इससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सफाई करवाकर कचरा हटाने की मांग की है। झूलते बिजली के तार बने हादसे का कारण कोटा के दादाबाड़ी स्थित प्रताप नगर में मकान नंबर 60 से 90 तक बिजली के तार लंबे समय से झूल रहे हैं। स्थानीय निवासी रामधन मीणा ने बताया कि हवा और बारिश के दौरान इन तारों में लगातार स्पार्किंग होती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि पहले भी इस समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तारों को व्यवस्थित नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों ने जल्द मरम्मत कर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। चार साल बाद भी अधूरी सड़क और नाली कुन्हाड़ी के बलिता रोड स्थित 33-ए राधा माधव एन्क्लेव में सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी ललित महावर ने बताया कि कॉलोनी को विकसित हुए करीब चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक सीसी सड़क और नालियों का निर्माण पूरा नहीं हुआ। बरसात के दौरान पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे आवाजाही मुश्किल हो जाती है। रहवासियों ने जल्द अधूरा विकास कार्य पूरा कराने की मांग की है। टूटी नाली और जमा कचरे से सड़क पर फैल रहा गंदा पानी कोटा के नयापुरा क्षेत्र में टूटी और जाम नाली के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि नाली में कचरा जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सफाई के दौरान निकाला गया कचरा भी समय पर नहीं उठाया जाता, जिससे वह दोबारा नाली में चला जाता है और गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। क्षेत्रवासियों ने नियमित सफाई, कचरा उठाने और टूटी नाली की मरम्मत कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 3.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 4.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 5.जयपुर में 'भास्कर समाधान' से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 6.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’