कोटा देहात जिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रविवार को सुल्तानपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के आवास पर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का आभार भी व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को दुपट्टा ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जवाब में, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सुल्तानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, सामाजिक न्याय विभाग के जिला अध्यक्ष गजराज सिंह, सांगोद ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा शकील, एससी कांग्रेस जिला अध्यक्ष परसराम बैरवा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिरुद्ध मीणा, सामाजिक न्याय विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश तिवारी, सादिक मंसूरी, चमन बख्श, जगदीश पारीक, महावीर नायक, शुभम शर्मा, मनोज मालव, अखिलेश मालव सहित कई उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता और अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।