कोटा कंज्यूमर कोर्ट में राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के वकील से एफएसएल जांच के लिए भेजे गए सलमान खान के डॉक्यूमेंट्स की कमियों को पूरा करने के लिए कहा है। जांच के लिए भेजे गए डॉक्यूमेंट्स में कमी बताकर स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) ने रिजेक्ट कर दिया था। कोर्ट में सलमान खान की तरफ से एडवोकेट शिवांशु नवल और राजश्री पान मसाला की ओर से एडवोकेट राकेश सुवालका पेश हुए। जहां सुनवाई के दौरान परिवादी इंद्रमोहन सिंह हनी की ओर से शपथ पत्र (एफिडेविट) पेश किया गया। राजश्री पान मसाला की ओर से एडवोकेट राकेश सुवालका ने कहा कि इन डॉक्यूमेंट्स की FSL जांच संभव नहीं है। जिस पर कोर्ट ने आज कमियों को पूरा करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अब 21 अप्रैल को होगी। एडवोकेट इंद्र मोहन सिंह हनी और एडवोकेट रिपु दमन सिंह ने बताया कि कोर्ट का यह कदम सत्यता की जांच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमने शुरू से यह तर्क दिया है कि कोर्ट में पेश किए गए डॉक्यूमेंट्स पर सलमान खान के हस्ताक्षर संदिग्ध है। अब दूध का दूध और पानी का पानी FSL रिपोर्ट के माध्यम से हो जाएगा। दरअसल, याचिकाकर्ता भाजपा नेता और एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हनी ने सलमान खान की ओर से कोर्ट में पेश वकालतनामा और जवाब पर सलमान खान के हस्ताक्षर को लेकर (26 दिसंबर) को आपत्ति जताई थी। उन्होंने सलमान खान के हस्ताक्षर की जांच की मांग की थी। इस आपत्ति पर संज्ञान लेते हुए, जिला उपभोक्ता अदालत ने 26 दिसंबर, 2025 को एक आदेश पारित किया था, जिसमें सलमान खान के हस्ताक्षरों की जांच FSL से कराने और उन्हें खुद उपस्थित होकर अपना हस्ताक्षरित शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया गया था। जिला अदालत के इस आदेश के विरुद्ध सलमान खान ने राज्य उपभोक्ता आयोग, जयपुर में अपील की थी। जहां शुरुआत में इस प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी गई थी। हालांकि, हाल ही में राज्य उपभोक्ता आयोग ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद उस अंतरिम रोक को हटा लिया और निचली अदालत (कोटा कोर्ट) के आदेश को बरकरार रखा। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अभिनेता सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश:याचिकाकर्ता से मांगी FSL रिपोर्ट, राजश्री पान मसाला केस में 5 फरवरी को अगली सुनवाई कोटा कंज्यूमर कोर्ट में राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन मामले की मंगलवार को सुनवाई हुई,जिसमें कंपनी की ओर से दिल्ली से आए वकील ने अपना पक्ष रखा। जबकि विज्ञापन से जुड़े बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की ओर से कोई भी वकील अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।(पूरी खबर पढ़ें…)