राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। परिणाम जारी होने के बाद ऐसे विद्यार्थियों की कहानियां भी सामने आ रही हैं जिन्होंने मुश्किल हालातों में भी हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई जारी रखी। ऐसी ही एक कहानी रायपुरा की निर्जला की है। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, और परीक्षा से पहले मां का बड़ा ऑपरेशन हुआ। इन सब मुश्किलों के बावजूद उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी। निर्जला मेहरा ने 12वीं कला में 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसने राजनीति विज्ञान, भूगोल और अंग्रेजी साहित्य में 99 अंक हासिल किए हैं। अब 3 पॉइंट में निर्जला की कहानी… कॉमर्स में छात्रों ने बाजी मारी, आट्‌र्स में छात्राएं आगे रही देश को सबसे ज्यादा डॉक्टर इंजीनियर देने वाले कोचिंग सिटी कोटा में साइंस का रिजल्ट औसम से कम रहा। जबकि आटर्स और कॉमर्स में जिला फिसडडी रहा है। गौरतलब है कि कोटा, शिक्षा मंत्री का गृह जिला भी है। कोटा का साइंस का परिणाम 97.58 प्रतिशत रहा है, वहीं आर्टस का 96.28 प्रतिशत और कॉमर्स का परिणाम 76.13 प्रतिशत रहा। साइंस और कॉमर्स में छात्रों ने बाजी मारी और आटर्स में छात्राएं आगे रही। शिक्षा विभाग के अनुसार कोटा में विज्ञान, कला और कॉमर्स में कुल 15877 फर्स्ट डिवीजन पास हुए है। इनमें कॉमर्स में 441,आटर्स 8751 और साइंस में 6685 स्टूडेंट शामिल है। दूसरे नंबर पर कुल 6416 स्टूडेंटस शामिल है इनमें कॉमर्स में 131 आर्टस में 5390 और साइंस में 895 स्टूडेंटस शामिल है। यह खबर भी पढे़ कॉमर्स में कोटा 39वें स्थान पर फिसला:4 साल में सबसे खराब रिजल्ट, पिछले साल से 23.2% कम रहा, साइंस में 98.02% रहा छात्राओं का रिजल्ट जिले में बेहतर परिणाम हासिल करने वाले स्टूडेंटस की जानकारी के लिए ब्लॉग पढ़िए..