कोटा शहर के सुभाष नगर इलाके में इलेक्ट्रिक बस स्टैंड का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। अगले सप्ताह से यहां ई-बसें आने की संभावना है। इससे पहले आज नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर यहां हो रखे अवैध अतिक्रमण हो हटवाया। अस्थाई दुकानें, थड़ियां और अन्य अवैध कच्चे-पक्के निर्माण को हटवाकर जगह को खाली किया गया। कार्रवाई के लिए निगम और पुलिस टीम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। अवैध कब्जा करने वालों में कार्रवाई का विरोध किया लेकिन टीम ने उनकी एक नहीं सुनी। टीम ने अतिक्रमणकारियों को खुद भी अवैध कब्जे हटाने का समय दिया। वापस अतिक्रमण करने पर सामान सीज करने की चेतावनी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस जमीन पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए नियमित रूप से निगरानी रखी जाएगी। कोई फिर से यहां अस्थाई दुकान या थड़ी लगाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सामान पूरी तरह सीज कर दिया जाएगा।