कोटा में विज्ञाननगर क्षेत्र में खड़ी कार अचानक आग का गोला बन गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, बपावर इलाके में खेत में आग लगने से फसल जल गई और आसपास की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना पर दमकल भी मौके पर पहुंची। शुक्रवार को आग की 2 अलग-अलग घटनाओं ने अफरा-तफरी मचा दी। पहली घटना: खेत में लगी भीषण आग बपावर क्षेत्र में दोपहर के समय खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना पर दमकल भी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, आग ज्यादा फैलती उससे पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। दूसरी घटना: अचानक आग का गोला बनी कार विज्ञानगर के इन्द्रा कॉलोनी इलाके में पार्क के पास खड़ी कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण अज्ञात है, लेकिन कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। दमकल विभाग को सूचना दी गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।