कोटा में तापमान बढ़ने लगा है। सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार- मंगलवार को अधिकतम पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गर्मी के तेवर तेज होने से दिन में गर्म हवा चली। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले चार-पांच दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी। 3 डिग्री पारा बढ़ा कोटा में अप्रैल के 14 दिनों में अधिकतम पारा 30 से 39 डिग्री के बीच रहा। मंगलवार को अधिकतम पारे में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। ये इस गर्मी के सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली ने सोमवार को बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया था। इसमें पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर शेष पूर्वी राजस्थान (कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग) में सामान्य से भी कम बारिश होने का अनुमान जताया है।