कोटा के जेके लोन अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक बार फिर महिला की तबीयत बिगड़ी गई। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद महिला के टांके बार-बार खुलते रहे, जिसके चलते उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ी। अब महिला को यूरिन बंद होने जैसी गंभीर समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के एसएसबी ब्लॉक में भर्ती कराया गया है। महिला पार्वती(30) नांता इलाके की रहने वाली है। बच्चेदानी में बार-बार टांके टूटने से तबीयत बिगड़ी पार्वती के पति नीनू कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह 6 बजे पत्नी को जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सुबह 10 बजे करीब उसकी ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। एक बच्चे को उसने जन्म दिया, लेकिन सिजेरियन के बाद उसकी हालत खराब होने लगी। उसके बच्चेदानी में टांके नहीं लग पा रहे थे और बार-बार टूट रहे थे। गंभीर हालत होने पर महिला की बच्चेदानी निकाली डॉक्टरों ने इस बारे में पार्वती के पति को बताया। उन्होंने कहा कि इसकी हालत खराब है, ऐसे में यहां इसे रिस्क है। पति ने कहा कि जो भी इलाज हो वह करें तो डॉक्टरों ने बच्चेदानी निकालने की बात कही। उसके बाद उससे कागजों पर साइन करवाए और बच्चेदानी निकाल दी। यूरिन आउटपुट बंद होने से पूरे शरीर पर आई सूजन नीनू कुमार ने बताया कि इसके बाद सोमवार से पार्वती की हालत और ज्यादा बिगड़ने लग गई। उसके यूरिन आउटपुट बंद हो गया और पूरे शरीर में सूजन आ गई। ज्यादा हालत बिगड़ने लगी तो उसे जेके लोन से एसएसबी ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया। तीन दिन से उसे यूरिन आउटपुट नहीं आ रहा है। वहीं नवजात को पार्वती का पति नीनू संभाल रहा है। नीनू पत्थर तोड़ने का काम करता है। ------------- ये खबरें भी पढ़िए… कोटा में दो महिलाओं की मौत, डॉक्टर बर्खास्त, 3 सस्पेंड:सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 की तबीयत बिगड़ी थी; 2 और मरीजों की किडनी फेल कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती 2 और महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। किडनी फेल होने पर उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। कई की किडनी फेल है। वहीं अब जेके लोन अस्पताल से भी एक मामला सामने आया है। यहां सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। (पूरी खबर पढ़ें…) मां आईसीयू में, रिश्तेदारों की गोद में रोते रहे नवजात:सीजेरियन डिलीवरी के चार घंटे बाद बिगड़ी तबीयत; एक महिला की मौत हो गई कोटा के सरकारी हॉस्पिटल में अब एक नवजात की मौत:डिलीवरी के बाद एक और महिला की किडनी में इंफेक्शन, डॉक्टरों ने निजी अस्पताल ले जाने को कहा