कोटा के बाल सुधार गृह के दो बाल अपचारियों ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। वहीं दो अन्य की भूखे रहने से तबीयत बिगड़ गई। चारों को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बाल-अपचारी नॉनवेज खाने, मनपसंद मूवी देखने और पेन ड्राइव अपने पास रखने की डिमांड कर रहे थे। मांग नहीं माने से एक जुलाई से भूख हड़ताल पर थे। घटना 3 जुलाई की शाम की है। फिलहाल चारों की तबीयत पहले से ठीक है। चारों बाल अपचारी की उम्र 18-19 साल के बीच है। चारों पिछले दो साल से नयागांव स्थित बाल सुधार गृह में रह रहे है। एक जुलाई से छोड़ रखा था खाना बाल सुधार गृह अधीक्षक निशांत ने बताया कि सुधार गृह में 18 साल से ऊपर के 10-12 बाल अपचारी है। इन्हें कुछ दिन पहले ही मेस के पास वाली बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। सुरक्षा के लिए होमगार्ड लगा रखे है। पिछले कुछ दिनों से बाल अपचारी अलग-अलग तरह की डिमांड कर रहे है, जिनमें एक मन पसंद खाने की भी डिमांड थी। नियमों के अनुसार खाने वाली डिमांड को पूरा करना संभव नहीं था। इसी बात से नाराज होकर 5-7 बाल अपचारियों ने एक जुलाई से खाना छोड़ रखा था। टॉयलेट क्लीपर पीने से बिगड़ी तबीयत झालावाड़ व कोटा के रहने वाले दो बाल अपचारी ने शुक्रवार को टॉयलेट क्लीनर पी लिया। टॉयलेट क्लीनर पीने के बाद उनकी तबियत बिगड़ी और उल्टी होने लगी। दोनों को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहीं बूंदी जिला निवासी व कोटा ग्रामीण निवासी बाल अपचारी की दो दिन भूखे रहने से तबियत बिगड़ गई। उन दोनों को भी इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। फिलहाल चारों की तबियत ठीक है। चारों खा पी रहे है। --- ये खबर भी पढ़िए- बालसुधार गृह से भागा नाबालिग पकड़ा:8 बच्चे अब भी फरार, छत पर लगी लोहे की रॉड काटकर भागे थे; अधीक्षक ने साधी चुप्पी लोहे की जाली काटकर भागे 9 बाल अपचारी:कपड़ों से सरियों को मोड़ा, सुधार गृह के सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर ली थी चाबी