कोटा मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में कूलिंग सिस्टम बंद होने से छात्र भीषण गर्मी और उमस के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। करीब 40 डिग्री टेंपरेचर में परीक्षा की तैयारी कर रहे मेडिकल स्टूडेंट लाइब्रेरी में नहीं बैठ पा रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में लंबे समय तक पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। पिछले तीन दिन से लाइब्रेरी में कुलिंग सिस्टम बंद पड़ा है। शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। छात्रों ने जल्द से जल्द कूलिंग सिस्टम दुरुस्त कर लाइब्रेरी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो। लाइब्रेरी में कुलिंग नहीं होने से पढ़ाई पर असर मेडिकल स्टूडेंट्स का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर पर दो सेक्शन चालू कर रखे है। पहला सेक्शन सुबह 8 से रात 10 बजे तक रहता है। जिसमें 200 स्टूडेंट पढ़ाई के लिए आते हैं, जबकि दूसरा सेक्शन सुबह 10 से दोपहर 5 बजे तक रहता है। जिसमें 100 स्टूडेंट पढ़ाई के लिए आते हैं। पिछले तीन दिन से मेडिकल स्टूडेंट्स गर्मी के कारण लाइब्रेरी में बैठ नहीं पा रहे हैं। अगस्त महीने में नीट पीजी का एग्जाम है। इस एग्जाम में 2019-2020 दोनों बेच के करीब 500 स्टूडेंट शामिल होंगे। लाइब्रेरी में कुलिंग नहीं होने से सभी स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। समस्या को लेकर संबंधित जिम्मेदार को शिकायत कर चुके। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सेंट्रल डक सिस्टम का एमसीबी पैनल ट्रिप लाइब्रेरी इंचार्ज डॉ. दिनेश वर्मा ने बताया कि मुझे आज ही पता लगा है। सेंट्रल डक सिस्टम का एमसीबी पैनल ट्रिप हो गया है। PWD के इलेक्ट्रिसिटी विंग के XEN से बात की है। जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा। जल्द ही समस्या का करवाया जाएगा समाधान PWD इलेक्ट्रिसिटी विंग के XEN राजेंद्र वासनवाल ने बताया कि आज MCB के ट्रिप होने का पता लगा है। कर्मचारी को मौके पर भेजा है। जल्द समाधान करवाया जाएगा।