कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर नालियों की सफाई से जुड़ी पोस्ट लगातार सामने आ रही हैं। अच्छी खबर ये है कि निगम विभिन्न वार्डों की इन समस्याओं का समाधान भी करवा रहा है। नालों और नालियों की सफाई के साथ कचरा प्रबंधन में भी काम होने लगा है। हालांकि बहुत से वार्ड अब भी अपनी परेशानियों के हल के लिए निगम, केडीए और जन प्रतिनिधियों की मदद का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ‘भास्कर समाधान‘ पर इन समस्याओं के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की परेशानी दूर हुई… समस्या पोस्ट करते ही नालियां साफ कोटा के रंगबाड़ी इलाके के मेन रोड से राजेन्द्र चौहान ने जाम नालियों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके एरिया कृष्णा नगर में नालियां जाम पड़ी हैं और कचरा भरा होने से पानी की निकासी नहीं हो रही जिससे मच्छर भी पनप रहे हैं। बारिश होने पर पानी बहकर गलियों और रास्तों पर जमा होता है। इस समस्या का समाधान कर दिया है। प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार' कोटा के महावीर नगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से एक यूजर ने दंडवीर नाले की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा कि बारिश में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर घरों के आगे भर जाता है जिससे आने–जाने में बहुत परेशानी होती है। इस समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद हैल्थ इंस्पेक्टर सुरेंद्र पंवार के निर्देश पर जमादार प्रेमचंद ने मौके पर जाकर समस्या का समाधान करवाया दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… खुले नाले में गिरा बछड़ा, पास ही स्कूल कोटा के बोरखेड़ा के प्रताप नगर से मुकेश कुमार कुमावत ने स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कैनाल रोड पर बख्शी स्कूल के पीछे बने नाले से रोज छोटे स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं निकलती हैं। लेकिन यह नाला कई दिनों से खुला हुआ है। कुछ समय पहले इसमें एक बछड़ा भी गिर चुका है जिसे स्थानीय लोगों ने बहुत मशक्कत के बाद निकाला। इसे जल्द कवर करवाया जाए। पार्किंग में स्टॉल लगा किया अतिक्रमण कोटा के कुन्हाड़ी के बूंदी रोड के रिद्धी–सिद्धी नगर से विक्की खंडेलवाल ने समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बूंदी रोड पर मारुति शोरूम के सामने पब्लिक पार्किंग में कुछ लोगों ने स्टॉल लगाकर जगह पर अतिक्रमण कर रखा है। इससे पार्किंग के लिए जगह नहीं बचती। स्टाॅल वाले भी गाड़ी पार्क नहीं करने देते। निगम भी इन्हें यहां से नहीं हटा रहा। जलभराव से मचछरों का प्रकोप बढ़ा महावीर नगर सर्किल से प्रमेन्द्र ने बारिश में घर के आगे जलभराव होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बारिया के मौसम में मकान संख्या 1 ए से लेकर 9 तक जलभराव हो जाता है। इससे आने–जाने में परेशानी तो होती ही है, मच्छर बढ़ने से मौसमी बीमारियों का डर भी लगा रहता है। बंद पड़ी रोड लाइट, कोई सुनवाई नहीं राज सहगल ने दुर्गा नगर, अर्जुनपुरा से बंद रोड लाइट की समस्या शेयर की है। उन्होंने लिखा कि बीते कई दिनों से उनके एरिया की रोड लाइट्स बंद हैं। लेकिन विभाग इन्हें न तो ठीक कर रहा है न ही शिकायतों पर ध्यान दे रहा है। इससे बारिश के मौसम में जहरीले जीव–जंतुओं का खतरा भी बढ़ गय है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 3.जयपुर में 'भास्कर समाधान' से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’