कोटा में नेशनल हाईवे-52 पर दूध की टंकियों से भरी जीप और ट्रक की आमने-सामने की भिड़त हो गई। हादसे में जीप का ड्राइवर कुशाल (27) घायल हो गया और जीप का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना कनवास थाना क्षेत्र के दरा स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह की है। हादसे के बाद कोटा-झालावाड़ हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त जीप को सड़क से साइड में करवाया और जाम को खुलवाया। दूध डेयरी जा रहा था कुशाल घायल के चाचा देवकरण ने बताया कि कुशाल जीप लेकर खेड़िया भटवाड़ा से दूध लेकर दरा डेयरी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक से जीप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जीप क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर घायल हो गया। हादसे के कारण कोटा-झालावाड़ मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर हाईवे पुलिस के कॉन्स्टेबल शिवराज मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू करवाया। दोनों पक्षों की ओर से नहीं की गई कोई शिकायत मोरूकला चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि घायल जीप ड्राइवर को कोटा अस्पताल रेफर किया गया था। बाद में जीप ड्राइवर के परिजनों और ट्रक ड्राइवर के बीच समझौता हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।