कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है। ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। कल इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: सुमन कॉलोनी, खटीकों का चौराहा, सैमसन घाट, लक्ष्मी देवी विद्या भवन, ज्ञान सरोवर, श्याम बिहारी कॉलोनी, धन-धन सतगुरु आश्रम, शिवम एन्क्लेव, ज्ञान सरोवर प्रथम, सत्यम एन्क्लेव, पाटन रोड, कृष्णा स्कूल गिरधरपुरा, श्रेष्ठ विहार, रशिका गारमेंट्स के आसपास, आदर्श नगर, पार्श्वनाथ एन्क्लेव, रेजीडेंसी, पार्वतीपुरम, सुमन विहार, बालाजी टाउन, श्रीनाथ विहार, बजाज नगर, हिम्मत नगर, डॉ. भंडारी अस्पताल के पास, पार्श्वनाथ रेजीडेंसी, पार्श्वनाथ पुरम, पार्श्वनाथ विहार, स्वर्ण विहार-1,2, वृन्दावन विहार इलाके में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक: तलवंडी सेक्टर सी और 4 इलाकों में 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक: कुन्हाड़ी, थर्मल रोड, अंबेडकर नगर, यूआईटी स्कीम, विकास नगर, सकतपुरा, सुभाष नगर, बजरंगपुरा, आरएसईबी कॉलोनी, चंबल कॉलोनी, इकबाल चौक, यूआईटी स्कीम, पंचवटी नगर, अम्बे विहार इलाकों में 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक: उज्जवल विहार, चित्रेश नगर, वसुंधरा विहार, शक्ति नगर, बारां रोड, प्रगति स्कूल, कंचनजंगा, हरिहंत कॉलेज, कैंब्रिज स्कूल के आसपास, सांईधाम, श्रीराम कॉलोनी, वसुंधरा विहार, शास्त्री नगर इलाके में साढ़े घंटे बिजली कटौती की जाएगी।