कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक: वल्लभ नगर, सीएडी रोड, सिंधी कॉलोनी, साजीदेहड़ा, घोड़ा बस्ती, सोफिया स्कूल, सेंटपॉल स्कूल, राजाजी पार्क, शिक्षा विभाग, शॉपिंग सेंटर, वल्लभ नगर सर्किल, रावतभाटा रोड, अशोका कॉलोनी, मराठा बस्ती, शिव चौक, आदर्श नगर, लोहामंडी, घोड़ा सर्किल, जैन मंदिर, जंगली शाह दरगाह, मुंशी पार्क क्षेत्र की 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: न्यू मोटर मार्केट, हवाई अड्डे के सामने, लायंस क्लब, गोल बिल्डिंग के पास, बेदी पेट्रोल पंप, महावीर नगर द्वितीय प्लॉट नंबर 01 से 26, 53 से 168, 272 से 306, 638 से 658, 709 से 1224 तक, तलवंडी सेक्टर 2 आंशिक, पीएचईडी उज्जवल विहार, चित्रेश नगर, वसुन्धरा विहार, शक्ति नगर, बारां रोड, प्रगति स्कूल, कंचनजंगा, हरिहंत कॉलेज कैंब्रिज स्कूल के आसपास, साईधाम, श्रीराम कॉलोनी, वसुन्दरा विहार, शास्त्री नगर, देवाशीष सिटी क्षेत्र की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: डडवाड़ा, सीता एन्क्लेव, स्टेशन रोड, सुरपिन होटल, एमबीएस नगर, हाट रोड, मॉडल टाउन, सेंट्रल स्कूल, नटराज एडलैब्स, चाइल्ड जेल, आर्मी गेट, केंद्रीय विद्यालय क्षेत्र, खेड़ली फाटक, सिविल लाइन्स क्षेत्र की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: अक्षत विला विस्तार, चंद्रा होम्स सोगरिया, चंद्राविला, द्वारिका रेजीडेंसी, गिरिराज धाम, वैशाली नगर, जोगेंद्र एन्क्लेव, कृष्णा रेजीडेंसी, लॉर्ड कृष्णा स्कूल, ओम वाटिका, प्रताप रेजीडेंसी, श्री गिरिराज धाम, श्रीनाथ कॉलोनी, सोगरिया श्मशान रोड इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी।