कोटा में सरकारी क्वाटर में RAC कॉन्स्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्टाफ और परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। कॉन्स्टेबल भैराराम (59) मूल रूप से सीकर के रहने वाले थे। भैराराम सेकेंड RAC में पोस्टड थे। वर्तमान में बारां में ड्यूटी लगी हुई थी। भैराराम का अगले साल जून में रिटायरमेंट था। जानकारी के अनुसार- भैराराम शुक्रवार को खाना खाकर आराम कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे अचानक कॉन्स्टेबल भैराराम को उल्टी हुई। उसी समय उनकी बेटी कोचिंग से लौटी। पिता की तबीयत खराब होते देख उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। सरकारी क्वार्टर में रहते थे, पत्नी-बेटा गांव गए थे सेकेंड RAC हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया- कॉन्स्टेबल भैराराम कोटा RAC के सरकारी क्वार्टर में रहते थे। बेटी साथ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। वहीं भैराराम की पत्नी और बेटा गांव गए हुए थे। भैराराम दो-तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर बारां से कोटा आए थे। भैराराम की तबीयत खराब होते पर उनकी बेटी ने बुलाया। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। भैराराम को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। अस्पताल में इलाज के दौरान भैराराम की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मिलेगा मौत का कारण दादाबाड़ी थाने के ASI अजीराम ने बताया- कॉन्स्टेबल भैराराम की बेटी अनिता ने तहरीर दी है। इसमें तबीयत बिगड़ने से पिता भैराराम की मौत होना बताया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। मामले की जांच की जा रही है।