कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चल रहे कार्य के कारण रेलवे प्रशासन की ओर से 20 दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आने वाली सभी गाड़ियों को 15 अप्रैल से 4 मई तक दूसरे प्लेटफार्म से संचालित किया जाएगा। कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों का संचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया- यात्रियों की सुविधा और यात्रा में किसी भी असुविधा से बचने के लिए उन्हें ट्रेन का प्लेटफॉर्म स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड, पूछताछ काउंटर या NTES ऐप से देख लेना चाहिए। ये गाड़ियां होगी प्रभावित ये गाड़ियां कोटा जंक्शन के बजाय सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होंगी कोटा-सवाई माधोपुर मेमू सोगरिया स्टेशन से चलेगी