कोटा के सांगोद में स्कूली वेन पलट गईं। हादसे में 4-5 बच्चों के चोट लगी हैं। वेन में 18 बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा हैं कि ड्राइवर के शराब के नशे में था। घटना मंडाप व कुंदनपुर के बीच हुई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया। सांगोद थाना सीआई पवन कुमार मीणा ने बताया कि घटना सुबह 9 बजे के आसपास की हैं। मंडाप गांव से स्कूली बच्चों को लेकर वेन ड्राइवर कुंदनपुर स्थित तिलक स्कूल जा रहा था। वेन में 18-20 बच्चे बैठे थे। मंडाप से 5 किमी दूर ही पहुंचे थे कि वेन सड़क से नीचे उतरकर पलट गईं। हादसे में 4-5 बच्चों के अंदरूनी चोट लगी हैं। किसी के खून नहीं आया। ड्राइवर शराब के नशे में था। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा हैं।