रेलवे ने बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलवे सेक्शन में दुधवाखारा-हड़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के बीच ट्रैक डबलिंग का काम शुरू कर दिया है। इसकी वजह से रेलवे ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों को रीशेड्यूल, डायवर्ट और कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (चीफ पीआरओ) अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रैक डबलिंग के कारण कई ट्रेनें अब सीकर जंक्शन होते हुए चलाई जाएंगी। साथ ही कुछ ट्रेनें सीकर जिले के नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर और रींगस जंक्शन स्टेशनों पर भी स्टॉपेज करेंगी। पीआरओ अधिकारी अमित सुदर्शन ने कहा कि यात्री इन परिवर्तनों की जानकारी रेलवे ऐप, वेबसाइट या स्टेशन पर उपलब्ध लेटेस्ट इंफोर्मेशन से कंफर्म कर लें। ट्रेन डबलिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनें अपने सामान्य मार्ग पर चलेंगी। ये ट्रेने डायवर्ट की ट्रेन नंबर 19813 (कोटा-सीरसा): 25 अप्रैल और 27 अप्रैल को कोटा से रवाना होकर केवल चुरू स्टेशन तक चलेगी। ट्रेन नंबर 19814 (सीरसा-कोटा): 26 अप्रैल और 28 अप्रैल को सीरसा के बजाय चुरू से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 20404 (लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस): 16, 18, 20, 23, 25 और 27 अप्रैल को लोहारू-झुंझुनूं के बजाय चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होते हुए चलेगी। ट्रेन नंबर 20403 (प्रयागराज-लालगढ़): 24 अप्रैल और 26 अप्रैल को झुंझुनूं-लोहारू के बजाय सीकर-फतेहपुर शेखावाटी-चूरू होते हुए चलेगी। दोनों ट्रेनें इस दौरान फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर स्टॉपेज करेंगी। ट्रेन नंबर 20497 (रामेश्वरम्-फिरोजपुर): 14 अप्रैल और 21 अप्रैल को जयपुर-सीकर-चूरू के बजाय रींगस-रेवाड़ी-हिसार-बठिंडा होते हुए चलेगी। यह ट्रेन रींगस, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार और सिरसा स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी। बदले हुए रूट से जाने वाली ट्रेनें ट्रेन नंबर 22471 (लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिला): 15, 26, 27 और 28 अप्रैल (कुल 04 ट्रिप) को लालगढ़ से रवाना होगी। परिवर्तित मार्ग: बीकानेर-मेड़ता बाईपास-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी। स्टॉपेज: नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना और नारनौल। ट्रेन नंबर 22472 (दिल्ली सराय रोहिला-लालगढ़): 15 अप्रैल को दिल्ली सराय रोहिला से रवाना होगी। परिवर्तित मार्ग: रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेड़ता बाईपास-बीकानेर। स्टॉपेज: नीमकाथाना और रींगस (सीकर जिला)। ट्रेन नंबर 22421 (दिल्ली सराय रोहिला-जोधपुर): 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक (कुल 14 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिला से रवाना होगी। परिवर्तित मार्ग: रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना। स्टॉपेज: नीमकाथाना और रींगस (सीकर जिला)। ट्रेन नंबर 12324 (बाड़मेर-हावड़ा): 25 अप्रैल को बाड़मेर से रवाना होगी। परिवर्तित मार्ग: डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी। स्टॉपेज: रींगस और नीमकाथाना (सीकर जिला)। ट्रेन नंबर 17019 (हिसार-हैदराबाद): 21 अप्रैल और 28 अप्रैल को हिसार-रेवाड़ी-रींगस होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना (सीकर जिला)। ट्रेन नंबर 17020 (हैदराबाद-हिसार): 25 अप्रैल को रींगस-रेवाड़ी-हिसार होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना (सीकर जिला)। ट्रेन नंबर 04725 (हिसार-खड़की स्पेशल): 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को हिसार-रेवाड़ी-रींगस होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना। ट्रेन नंबर 04726 (खड़की-हिसार स्पेशल): 27 अप्रैल को रींगस-रेवाड़ी-हिसार होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना। ट्रेन नंबर 07705 (काकिनाडा टाउन-हिसार स्पेशल): 23 अप्रैल को रींगस-रेवाड़ी-हिसार होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना। ट्रेन नंबर 07706 (हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल): 26 अप्रैल को रींगस-रेवाड़ी-हिसार होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना। ट्रेन नंबर 15624 (कामाख्या-भगत की कोठी): 24 अप्रैल को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना और रींगस (सीकर जिला)। ट्रेन नंबर 19027 (बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी): 25 अप्रैल को डेगाना-रींगस-रेवाड़ी-हिसार होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना और रींगस। ट्रेन नंबर 19028 (जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस): 27 अप्रैल को हिसार-रेवाड़ी-रींगस-डेगाना होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना और रींगस। ट्रेन नंबर 04717 (हिसार-तिरूपति): 25 अप्रैल को हिसार-रेवाड़ी-रींगस होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना। ट्रेन नंबर 22482 (दिल्ली सराय रोहिला-जोधपुर): 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होते हुए चलेगी। स्टॉपेज: नीमकाथाना और रींगस।