कोटा में 17 साल की नाबालिग ने घर में सुसाइड कर लिया। छोटा भाई ट्यूशन पढ़कर घर लौटा तो बहन फंदे पर लटकी मिली। घटना बुधवार शाम 7 बजे की महावीर नगर थाना क्षेत्र के रंग विहार इलाके की है। परिजनों की मौजूदगी में आज न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ। नाबालिग का परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है, जो काफी सालों से कोटा में रहे रहे है। महावीर नगर थाना ASI रामहेत ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई परिजन नहीं थे। बच्ची घर पर अकेली थी। परिजन घर पहुंचे, तब घटना का पता लगा। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। घर में अकेली थी नाबालिग परिजनों ने बताया कि बेटी की 12वीं में सप्लीमेंट्री आई थी। दो-तीन दिन पहले ही उसने सप्लीमेंट्री एग्जाम दिया था। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। छोटा भाई ट्यूशन पढ़ने गया था। मां काम करने गई थी। बेटी मोबाइल में वीडियो बना रही थी। संभवत फांसी लगाने का वीडियो बना रही थी। उस दौरान फांसी का फंदा उसके गले में फंस गया। छोटा भाई ट्यूशन से घर लौटा तो बहन को फंदे पर लटका देखा। उसने पड़ोसियों को बताया। पता लगने मां और अन्य परिजन घर पहुंचे। नाबालिग को नीचे उतारकर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाबालिग के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां मजदूरी करके घर खर्च चलाती है।