कोटा में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनका तुरंत निस्तारण करने के संकल्प के साथ 'भास्कर समाधान' लगातार जनता की आवाज बना हुआ है। इसी कड़ी में शहर के दो प्रमुख इलाकों से राहत की खबर आई हैं। यूआईटी कॉलोनी में लंबे वक्त से खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या आखिरकार दूर हो गई। वहीं महावीर नगर में मुख्य सड़क पर टूटे स्लैब से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। इस समस्या का जमादार गणेश कुमार ने समाधान करवा दिया है, जिसके लिए उन्हें 'पब्लिक का स्टार' भी चुना गया है। हालांकि, शहर के कई अन्य इलाके अब भी बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी लोग झेल रहे हैं। लाडपुरा में कच्ची नालियों के चलते बच्चों का खेलना मुश्किल हो गया है। वहीं प्रेम नगर 3 में बरसाती नाले की सफाई न होने से स्थानीय लोगों को बारिश में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने इन गंभीर समस्याओं पर भी तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की है। बंद स्ट्रीट लाइट फिर से जगमगाई कोटा की यूआईटी कॉलोनी से हेमराज सेन ने स्ट्रीट लाइट की समस्या भेजी थी। उन्होंने बताया था हमारे एरिया में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हैं। बिजली विभाग में कई बार शिकायत दर्ज करवाई लेकिन समाधान नहीं हुआ। भास्कर समाधान में समस्या से जुड़ी पोस्ट होते ही लाइट की समस्या का समाधान हो गया। गणेश कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा के महावीर नगर के केशवपुरा सेक्टर 7 में मकान संख्या 399 के पास नाले की टूटी स्लैब की समस्या हमें प्रभात ने पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि गली के मेड़ पर नाले की स्लैब टूटने से बड़ा गड्ढा बन गया हे। वाहन इस गड्ढे में फंस रहे हैं। इस पर हैल्थ इंस्पेक्टर रवि खजोतिया के निर्देश पर जमादार गणेश कुमार ने टूटा कवर हटाकर नया कवर फिक्स करवा दिया। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… कच्ची नालियां बनीं परेशानी कोटा के लाडपुरा से लक्की बंजारा ने दैनिक भास्कर एप के 'भास्कर समाधान' पर कच्ची नालियों से हो रही परेशानी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि उनके क्षेत्र में नालियों और सड़क की उचित व्यवस्था नहीं है। बच्चे इसकी वजह से न तो खेल पाते हैं न ही लोगों के सुरक्षित आने–जाने का रास्ता है। बरसाती नाले की सफाई नहीं कोटा के प्रेम नगर–3 से नरेन्द्र कुमार ने बरसाती नाले की सफाई अब तक न होने का मुद्दा पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि मानसून आने को हैद। लेकिन कॉलोनी से होकर गुजर रहे इस बरसाती नाले में पड़ा कचरा मलबा अब तक साफ नहीं करवाया गया है। बारिश में यहां ओवरफ्लो होकर गलियों में पानी जलभराव होगा। बिजली के टूटे पोल, झूलते तार मड़िया बस्ती, बालिता रोड से अर्जुन केवट ने लटकते तार, झूलती केबल और स्ट्रीट लाइट न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारे इलाके की अधिकतर स्ट्रीट लाइट्स बीते कई दिनों से बंद हैं।बिजली के तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं जिनसे हादसे का डर बना रहता है। बिजली के पोल भी टूटे हुए हैं। कच्ची नालियां, कचरे से भरीं स्वामी विवेकानंद नगर के सेक्टर 2 से अभिषेक शर्मा ने नालियों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारे एरिया में नालियां टूटी हैं और कच्ची नालियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पार्षद को कई बार कह चुके लेकिन समाधान नहीं करवा रहे हैं। लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 3.जयपुर में 'भास्कर समाधान' से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’