कोटा शहर में विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों अंदर घुसकर अलमारी को सरिए से टेढ़ा किया। परिवार सोमवार रात को अपने माता-पिता के घर सोने गया था। सुबह आकर देखा तो ताले टूटे और जेवर चोरी मिले। इसके बाद सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना विस्तार योजना स्थित विद्यानगर की है। माता-पिता के घर से लौटने पर ताले टूटे मिले मकान मालिक मोइनुल हक ने बताया कि माता-पिता का दो मकान छोड़कर अपना मकान है। वो रोज रात 10 बजे के करीब पत्नी व बच्चों के साथ उनके घर में सोने जाते है। सोमवार रात साढ़े 10 बजे घर का ताला लगाकर माता-पिता के मकान में गए थे। अगले दिन मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे के करीब वापस घर लौटे देखा तो मेन गेट और अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। करीब 3 लाख रुपए के जेवर चोरी चोरों ने सरिए की मदद से अलमारी को टेढ़ा कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर निकाल लिए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए के आस-पास है। मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब, बिछिया सहित अन्य जेवर चोरी हो गए। विज्ञान नगर थाने में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।