कोटा में बीते 24 घंटे में 3 एमएम बारिश हुई। आज भी शहर में बादल छाए हुए हैं। कमजोर मानसून के कारण लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने एमपी में बने डिप्रेशन के असर से अगले तीन-चार दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 29 जुलाई तक औसत से 37% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 29 जुलाई तक औसत 342.7 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 217.1 मिमी बारिश हुई है। वायु धारणा परीक्षण से मिले संकेत, कीट प्रकोप की आशंका बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, धूप भी निकली। लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे, बारिश का इंतजार करते रहे। रात को अचानक से बिजली चमकी और हल्की रिमझिम बारिश हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोटा में रियासत कालीन परंपरा अनुसार बुधवार को आषाढ़ी पूर्णिमा पर गढ़पैलेस स्थित 100 फीट ऊंचे जंतर की बुर्ज पर धर्म ध्वजा लगाकर वायु धारणा परीक्षण किया गया। इससे हाड़ौती में मानसून में अच्छी बारिश, कुछ क्षेत्रों में कीट प्रकोप की संभावना के संकेत मिले है। सुबह 8 बजे तक चंबल के बांधों की स्थिति