कोटा में बारिश नहीं होने से एक बार फिर गर्मी और उमस का दौर शुरू हो गया है। हालांकि की मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश की चेतावनी जारी की है। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। बारिश के आसार बने हुए है। रविवार को धूप और छांव जैसा मौसम होता रहा। ज्यादातर समय धूप ही खिली रही। अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 31.3 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनमत तापमान 26 डिग्री रहा। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने 27 व 28 जुलाई को कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 26 जुलाई तक औसत से 32% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 26 जुलाई तक औसत 311.6 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 212.8 मिमी बारिश हुई है। सुबह 8 बजे तक चंबल के बांधों की स्थिति