राजस्थान में अर्नब चक्रवात के असर से कोटा मे दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवा चली। दोपहर में नए कोटा में बारिश की हल्की बौछार हुई। मौसम में हुए बदलाव से दिन में भी हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट हुई। अधिकतम पारा 30.9 डिग्री से घटकर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की थी। जबकि हाड़ौती संभाग (कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़) में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। मंडी प्रशासन की किसानों से अपील मौसम में बदलाव को देखते हुए मंडी प्रशासन ने किसानों को तिरपाल साथ लाने व खुले में फसलों को नहीं रखने की सलाह दी है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। नवनेरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज 400 क्यूसेक बढ़ाया इधर, नवनेरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज 400 क्यूसेक बढ़ाया है। नवनेरा बैराज से 1100 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। इसे रात 11 बजे बढ़ाकर 1500 क्यूसेक किया गया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार- वर्तमान में बैराज का लेवल 216.200 मीटर है।