ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोटड़ी थाना पुलिस ने 779 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, थानाधिकारी ठाकराराम टीम के साथ गश्त पर थे। शौली से कोटड़ी जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति हाथ में बैग लेकर आता दिखा। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़कर जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा और तलाशी ली। बैग से 779 ग्राम गांजा मिला। आरोपी की पहचान शौली निवासी लक्ष्मणसिंह (48) पुत्र गोरधनसिंह राजपूत के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर कोटड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देश पर एएसपी जयदेव सियाग और वृत्ताधिकारी चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में हुई।