कोटपूतली में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के नौ मामलों में जब्त किए गए 105 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया है। ये कार्रवाई मोहनपुरा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में की गई। मादक पदार्थों को जिला स्तरीय कमेटी की देखरेख में विधिक प्रक्रिया के अनुसार सीमेंट फैक्ट्री के किलन में जलाकर नष्ट किया गया। इस दौरान एसपी सतवीर सिंह भी मौजूद रहे। नष्ट किए गए ये मादक पदार्थ पुलिस थाना बहरोड़, प्रागपुरा और पनियाला के एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रकरणों से संबंधित थे। इस दौरान एडिशनल एसपी नाजिम अली, डीएसपी लक्ष्मी सुथार, थानाधिकारी सरूंड यशपाल सिंह, थानाधिकारी बहरोड़ अंकित सामरिया, उपनिरीक्षक जयराम (थाना प्रागपुरा) और सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाठक (थाना पनियाला) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।