कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में चार पंचायत समितियों की 130 ग्राम पंचायतों में वोट डाले गए। बानसूर के माजरा अहीर में मतदान केंद्र पर सरपंच प्रत्याशी समर्थकों में फर्जी मतदान को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, पुलिस ने बीच बचाव करवाया ओर मामले को शांत करवाया गया। कोटपूतली, बानसूर, नारायणपुर और पावटा पंचायत समितियों में कुल 444 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिले में कुल 3 लाख 95 हजार 206 मतदाता रजिस्टर्ड थे। इनमें 2 लाख 9 हजार 255 पुरुष और 1 लाख 85 हजार 950 महिला मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 28 अक्टूबर को इन मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डाला था। कोटपूतली-बहरोड़ में मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS जिले की पंचायतों पर एक नजर