कोटपूतली-बहरोड़ में राज्य कर्मचारियों के सरेंडर पीएल और रिटायर्ड कर्मचारियों के वित्तीय भुगतान में देरी से अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ में रोष है। महासंघ ने जिला कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। महासंघ ने बताया कि 6 महीने बाद भी सरेंडर पीएल का पैसा नहीं मिला। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीपीएफ, राज्य बीमा, पेंशन कम्यूटेशन, एरियर और ग्रेच्युटी जैसे भुगतान के लिए 8 से 10 महीने इंतजार करना पड़ रहा है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू होगा। दीपावली से पहले भुगतान कर कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने की मांग है। आंदोलन के तहत पंचायती राज चुनाव प्रशिक्षण में भोजन-नाश्ते का बहिष्कार होगा। मांगें पूरी न होने पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस पर उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के आवास पर काली दीपावली मनाने की चेतावनी दी है।