बिहार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मंगलवार शाम को कोटपूतली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। जश्न में पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी, भाजपा नेता शंकर लाल कसाना, पूर्व महामंत्री गोपाल मोरिजावाला, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण सैनी सहित शशि मित्तल, कैलाश सैनी और राकेश सैनी जैसे कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस मौके को ऐतिहासिक बताया और अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए गर्व का क्षण है और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास को नई दिशा मिलेगी।