कोटपूतली स्थित राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज ने समाज कल्याण छात्रवृत्ति योजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। कॉलेज में नियमित रूप से अध्ययनरत जिन छात्रों ने इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है, उन्हें लाभ लेने के लिए कॉलेज आकर अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। प्राचार्य प्रो. आर.के. सिंह ने बताया- छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक छात्र कॉलेज में उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करवाएंगे, तब तक उनका आवेदन फॉर्म समाज कल्याण विभाग को आगे नहीं भेजा जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज न होने की स्थिति में छात्रों के आवेदन निरस्त या लंबित हो सकते हैं, जिससे वे छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसलिए, सभी संबंधित नियमित छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि वे अंतिम तिथि 20 जुलाई से पहले अनिवार्य रूप से कॉलेज परिसर में आकर अपनी उपस्थिति प्रक्रिया पूरी कर लें।